इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गौतम बुद्ध नगर की प्रबंध समिति का चुनाव 23 सितंबर को

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गौतम बुद्ध नगर की प्रबंध समिति का चुनाव 23 सितंबर को

नौएडा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा गौतम बुद्ध नगर की प्रबंध समिति का चुनाव 23 सितंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, ग्रेटर नौएडा में प्रस्तावित है।

चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जानकारी साझा करने तथा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराने के लिए आज जिला शाखा कार्यालय, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, गौतम बुद्ध नगर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में चुनाव की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यक्रम तथा संबंधित आवश्यक जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। साथ ही, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा द्वारा मानवीय सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, आपदा प्रबंधन एवं जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों के महत्व पर भी चर्चा की गई।

संजय त्रिपाठी ने बताया कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पूरी तरह से निष्पक्ष होकर काम करती है. इसके कार्य 7 मूलभूत सिद्धांतों पर टिके हैं: मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता, और सार्वभौमिकता।

पी. एस. जैन ने बताया कि बिना किसी जाति, धर्म या राजनीतिक भेदभाव के "मानव सेवा और पीड़ितों की मदद करना" ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का एकमात्र परम लक्ष्य है.

जिला शाखा की ओर से सभी संबंधित सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर रेडक्रॉस से प्रो. सुनीता जेटली, चक्रधर मिश्रा, गरिमा त्रिपाठी व आकांक्षा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।