पुलकित, अरनव, दिव्यांश की सफलता से परिजन खुश
नोएडा। कैंब्रिज स्कूल के छात्र पुलकित ने 12वीं व अरनव, दिव्यांश ने दसवीं कक्षा में की सफलता हासिल।
अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग के पोते पुलकित गर्ग ने 12th वाणिज्य में 95.2 प्रतिशत व अरनव गर्ग ने दसवीं कक्षा में 96.8 प्रतिशत वही दिव्यांश गर्ग ने दसवीं कक्षा में 85% अंक प्राप्त किए।
राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि नंबर सिर्फ एक कंपटीशन का हिस्सा है इसलिए नंबर के लिए बच्चों को प्रेशर नहीं करना चाहिए बल्कि हमारा प्रयास ये होना चाहिए कि बच्चे अच्छे संस्कार सीख कर समाज सेवा के लिए आगे आए।


