20 नवंबर को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, 40 से ज्यादा डॉक्टर देंगें अपनी सेवाएं

20 नवंबर को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, 40 से ज्यादा डॉक्टर देंगें अपनी सेवाएं

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जी.सी. वैष्णव ने लोगों को स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए दिया मंत्र - चीनी, चिकनाई, चिंता छोडो, चैन से सो जाओ और सुबह 30 मिनट के लिए चलना शुरू कर दो

नोएडा। सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 20 नवंम्बर को आयोजित होने वाले निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के बावत एक प्रेस वार्ता में नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ.जी.सी.वैष्णव व महासचिव पंकज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के आयोजन में भारत विकास परिषद और नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन का सहयोग रहेगा।

नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ जी.सी. वैष्णव ने बताया कि नोएडा डायबिटिक फोरम वर्ष 1996 में अपनी स्थापना के बाद से लगातार प्रतिमाह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता आ रहा है। डॉ.जी सी वैष्णव ने कहा कि इन हेल्थ कैंपों के आयोजन में, हमें मीडिया का सहयोग लगातार मिलता रहा है और उम्मीद है कि आपके माध्यम से नोएडा डायबिटिक फोरम को नोएडा के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिये भी सहयोग मिलेगा।

फोरम के महासचिव पंकज जिंदल ने बताया कि लगने वाले निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में ब्लड ग्लूको, ब्लड प्रेशर, लंग्स टेस्ट, पी.फ.टी. ,न्यूरोपैथी, बॉडी मास इक्स, ई.सी.जी. फाइब्रो स्कैन, एच. बी. ए. सी. लिपीड, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, आँख-कान- गला की जांच की जाएगी। अस्पताल कैलाश, यर्थात मेट्रो, फ्लिक्स, सुमित्रा, प्रकाश, निओ, मानस, सदरलैंड, आई कैयर, रीना कैयर डायलिसिस, इंडो गल्फ और विनायक के 40 से ज्यादा डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

नोएडा जायबिटिक फोरम के चेयरमैन प्रताप मेहता और कोषाध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप के आयोजन में लोगों और सामाजिक संस्थाओं सहयोग मिल रहा है। मेहता ने बताया कि हेल्थ मेले के दौरान डॉक्टरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में डॉ. कौशिक, डॉ. विनोद, फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डाॅ.डी के गुप्ता, संजय शर्मा, एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष केशव गंगल, राजीव अजमानी, संतोष गुप्ता, विनय शर्मा उपस्थित रहें और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिये किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।