जीपीडब्ल्यूएस बच्ची के अभिभावकों के साथ खड़ी हैं - मनोज कटारिया

जीपीडब्ल्यूएस बच्ची के अभिभावकों के साथ खड़ी हैं - मनोज कटारिया

नोएडा।  गौतमबुद्धनगर  पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) की टीम ने नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉo नीरज अवस्थी से हाल ही में स्कूल प्रांगण में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुर्व्यवहार पर मिलकर जानकारी ली तथा सेक्टर 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के दो दिन पूर्व लापता हुए बच्चों के मिल जाने पर खुशी जताई।

जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉo अवस्थी के अनुसार अभी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पायी है जबकि लेबर कांट्रैक्टर पुलिस की हिरासत में हैं। स्कूल प्रबंधन ने घटना की शिकायत के तुरंत बाद बच्ची की माँ को फोन करके बुला लिया था। परंतु बच्ची के पिता बाद में स्कूल पहुंचे।

जीपीडब्ल्यूएस को आश्वासन दिया कि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से और अधिक सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। जीपीडब्ल्यूएस बच्ची के अभिभावकों के साथ खड़ी हैं। आवश्यकता होने पर उनके साथ पुलिस-प्रशासन से आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के लिए आंदोलन भी करेगी। 

जीपीडब्ल्यूएस की टीम में संस्थापक मनोज कटारिया के साथ जे एस बेदी, विपुल नागर, आर बी शर्मा आदि ने भी घटना की चर्चा में हिस्सा लिया।