एक ट्रेलर में 14 गौ वंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर 03 नफर अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर चढे पुलिस के हत्थे, मौके से 01 ट्रक(ट्रेलर) जिसमें 14 राशि गोवंश,1500 रूपये नगद तथा 02 अदद मोबाईल फोन बरामद ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26.07.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना भांवरकोल मय टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर को बढ़नपुरा पलिया से समय करीब 08.40 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो के कब्जे से 01 ट्रक (ट्रेलर) जिसमें 14 राशि गौवंश,1500 रुपये नगद तथा 02 अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-119/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में.योगेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 मैनेजर निवासी मुसाफिरगंज बक्सर थाना टाउन बिहार ।.सुनील यादव पुत्र शिवजी सिंह निवासी कोन्ही थाना मुराई बक्सर बिहार ।.दीपक यादव पुत्र भोला यादव निवासी मियाजीपुर थाना सिमरी बक्सर बिहार । शामिल है।


