अज्ञात बदमाशो ने युवक को मारी गोली
गाजीपुर मरदह थाना क्षेत्र के उच्चौर गांव के सिवान में सोमवार की देर शाम को नसीरुदीनपुर गांव निवासी अश्वनी गिरी (38) को हमलावरों ने गोली मार दी।
मिली मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरूद्दीनपुर गांव निवासी अश्वनी गिरी पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन गिरी प्रतिदिन की भांति ब्रह्म बाबा मंदिर पर दीया जलाकर घर लौट रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी इस फायरिंग के दौरान दाहिने बाजू में गोली लगने से अश्वनी लहूलुहान होकर गिर पड़े। तीन की संख्या में हमलावर अंधेरे में नसीरुद्दीनपुर गांव की तरफ पैदल भाग गए। घायलावस्था में युवक को उपचार के लिए मरदह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि अश्वनी गिरी के बाजू में गोली लगी है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान कर तलाश कर रही है। चर्चा के अनुसार अश्वनी गिरी का गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से जमीनी संबंधी विवाद चल रहा है।


