पुर्व प्रधानमंत्री का मना जन्मदिन

पुर्व प्रधानमंत्री का  मना जन्मदिन

   गाजीपुर बिरनो मदनपुर चंपारण पट्टी हनुमान मंदिर पर पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता रामदरश यादव ने कहा की किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया ।उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई ।

इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे । वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों की समस्यायों के प्रति मोदी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है। इनके जुल्म और ज्यादती के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जुल्म,अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करना हम किसानो का धर्म रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है। 

 अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों के मसीहा थे । वह किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते थे । वह कहा करते थे कि असली भारत गांव में रहता है ।देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेत खलिहानों से होकर गुजरता है । राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो ।

 समाजिक कार्यकर्ता वंशराज यादव ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे,वह निहायत ईमानदार व्यक्ति थे । वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता । आज जब देश का किसान अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलित है,खाद की किल्लत से जूझ रहा है, बढ़े हुए बिजली और डीजल के दामों के चलते उसकी आय निरन्तर घट रही है, किसानों के साथ भाजपा सरकार का रवैया सौतेलापूर्ण और संवेदनहीन हो गया हो ,ऐसे दौर में देश का किसान बहुत ही शिद्दत से चौधरी साहब को याद कर रहा है । 

इस विचार गोष्ठी में मुख्य मे जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव लोकदल, मुन्ना यादव ,सामाजिक कार्यकर्ता बंसराज यादव ,मन्नू कवि, बालेश्वर यादव, मौजूद रहे।