व्यक्तियों से ठगी कर HDFC ERGO इंश्योरेंस की फर्जी इंश्योरेंस पोलिसी जारी करने के नाम रूपये ऐंठने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। थाना नाॅलेज पार्क पुलिस और साईबर सैल ग्रेटर नोएडा ने संयुक्त टीम एसआई कमल शंकर त्रिवेदी, एसआई सौरभ कुमार, एसआई विशाल कुमार साईबर सैल प्रभारी ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने मिलकर कार्यवाही करते हुए जनता के व्यक्तियों से ठगी कर फर्जी इंश्योरेंस पोलिसी जारी कर रूपये ऐंठने वाले दो शातिर अभियुक्तों दिनेश उर्फ दीपक चौधरी पुत्र राजेश चौधरी निवासी सौरई थाना खंदौली जिला आगरा हाल पता रविशाह का मकान गली नंबर 1 सदरपुर सैक्टर-45 थाना सैक्टर 39 नोएडा गौतमबुद्धनगर, शंकर लाल पुत्र रामकिशन दास निवासी माता मौहल्ला कोतवाली हापुड़ जिला हापुड़ को मैट्रो लाइन व गुर्जर संस्थान के बीच खाली पड़ी जगह परीचौक थाना थाना नालेज पार्क से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप,घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और HDFC ERGO की 30 फर्जी इन्श्योरेन्स पोलिसी बरामद की है। जिसके सम्बन्ध में थाना नालेजपार्क पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा मोटर वाहनो के फर्जी इन्श्योरेन्स बनाकर बडे वाहनों के इन्श्योरेन्स छोटे वाहनो में बनाकर इन्श्योरेन्स कम्पनीयों को क्षति पहुँचाते है और जनता के लोगो से रूपयें ऐंठते हैं। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


