बाबा धाम के लिए जत्थे को भाजपा नेता ने किया रवाना

बाबा धाम के लिए जत्थे को भाजपा नेता ने किया रवाना

गाजीपुर बिरनो देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व बुधवार से आगाज हो गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भड़सर स्थित इछावर महादेव मंदिर से भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने बाबा धाम के लिए जत्थे को  रवाना किया । इनमें बिरनो ब्लॉक के भङसर गांव से शिवभक्तों ने बाबा धाम की राह पकड़ी। हर-हर महादेव का जयघोष लगाने के बाद विभिन्न साधनों से बाबा धाम के लिए रवाना हुए।

बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए बुधवार के दिन क्षेत्र के विभिन्न जगहों से जाने वाले सैकड़ों कांवरिये जयघोष करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहे। कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए योगी सरकार के निर्देश पर प्रशासन के लोग भी डटे रहे। इस जत्थे में विनोद पटेल ,धर्मेंद्र सिंह, अनिल पटेल ,राजेश पटेल, दिनेश जायसवाल, रिंटू सिंह, रंजीत पटेल, अरविंद पटेल, जोगी यादव, सुभाष पटेल सहित दर्जनों ग्रामीण रहे