मनमाने सफाई कर्मचारियों की अब खैर नहीं- एडीओ पंचायत मरदह

, मरदह (गाजीपुर) : एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह ने बुधवार को कई गांवों का जायजा लिया। इस दौरान कई सफाईकर्मी गैर हाजिर मिले। वहीं कई कर्मचारी तैनाती स्थल पर होकर दूसरे जगह पर पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटा जाएगा।

एडीओ पंचायत ने ब्लाक के टिसौरी, गांई, चंवर, घरिहां में प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, गांव की गलियों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर गंदगी व तैनात कर्मचारी गैरहाजिर मिले। ग्राम पंचायत घरिहां के पंचायत भवन पर निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर ग्राम पंचायत टिसौरी सफाईकर्मी गिरीशचंद्र, ग्राम पंचायत गांई के सफाई कर्मी विनोद मौर्य, गुलाबचंद राम, ग्राम पंचायत बहतुरा के सफाई कर्मी रमेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने सफाई कर्मियों से दूसरे ग्राम पंचायत में आने का कारण पूछा तो उन्होंने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। एडीओ पंचायत ने बताया कि ग्राम चंवर में अनुपस्थित दो सफाई कर्मचारी रामनवल यादव व सुनीता चौहान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। गांई के सफाईकर्मी विनोद, गुलाबचंद राम तथा बहतुरा के सफाई कर्मी रमेश कुमार का एक दिन का वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों पत्र प्रेषित किया गया है।