चोरो ने मोबाइल टावर पर दिया दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम
गाजीपुर मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंस ,मोटरसाइकिल ,साइकिल ,घर में सेंधमारी की चोरी करने के बाद अब चोरों की नजर मोबाइल टावरों पर लग गई है बीती रात चोरों ने जिओ मोबाइल के टावर से एक बैटरी(48 वोल्ट) चोरी कर लेकर चलते बने ।
मिली जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीरसी (भोजापुर) गांव में जिओ मोबाइल का टावर लगा हुआ है जिस पर बीती रात चोरों ने 48 वोल्ट की बैटरी पर अपना हाथ साफ कर लिया इस टावर पर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत दिवाकर सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ग्राम बहलोलपुर थाना दुल्लहपुर ने बताया कि रात में लगभग 11:00 बजे हमें इस घटना की जानकारी हुई जब तक हम मौके पर पहुंचते चोर तब तक चोर बैटरी के साथ जा चुके थे । कुछ महीने पहले भी इस टावर पर चोरों द्वारा चोरी की गई थी लेकिन मरदह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर माल बरामदगी के साथ ही जेल भेज दिया था लेकिन एक बार फिर चोरी की घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है इस बाबत पीएनआई न्युज संवाददाता ने मरदह थानाध्यक्ष से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो उन्होंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है फिर तुरंत बाद एसआई लालसा यादव से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि पीड़ित के द्वारा तहरीर दी गई है मामला हमारी जानकारी में है बहुत जल्द इस घटना में संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


