एसपी साहब मुझे बचा लीजिए

एसपी साहब मुझे बचा लीजिए

गाजीपुर। एसपी साहब मैं आत्मसमर्पण करने आया हूं। मुझे पुलिस से बचाइए। मैं अब अपराध नहीं करुंगा। यह किसी फिल्म का डॉयलाग नहीं है बल्कि एक अपराधी के गले व पीठ पर लटकीं तख्तियों पर लिखा यह स्लोगन है। सदर कोतवाली के महराजगंज का विशाल बिंद एसपी कार्यालय पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण किया। तख्ती लटकाकर एसपी कार्यालय आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा बिंद चर्चाओं में रहा। हाल ही में वह लूट की घटना में भी वांछित था। इसके अलावा उसका नाम कई अपराधियों घटनाओं में दर्ज है।