एकमुश्त समाधान योजना के तहत निकली रैली

एकमुश्त समाधान योजना के तहत निकली रैली

गाजीपुर  बिरनो ,उत्तर प्रदेश की बिजली उपभोक्ताओं के लिए जून के महीने में बड़ी राहत मिली प्रदेश में 1 जून से बिजली बिल के भुगतान के लिए 100 फ़ीसदी ब्याज माफी के साथ एकमुश्त समाधान योजना लागू हुई जिसका लाभ 30 जून तक उठा सकते हैं एकमुश्त समाधान योजना उन लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी जो आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहा है इसी क्रम में विद्युत केंद्र बिरनो के कर्मचारियों द्वारा आज एकमुश्त समाधान योजना के तहत जनता को जागरूक करने के संबंध में एकदिवसीय रैली निकाली गई इस रैली को अवर अभियंता मिथिलेश यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया गया विद्युत केंद्र से बिरनो ब्लॉक बनकटवा बिरनो पड़ाव जयरामपुरा बिरनो थाना पर जाकर समाप्त हुआ किसानों छोटे घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ 1 जून से 30 जून के बीच उठा सकते हैं उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान में 100 पर्सेंट ब्याज माफी योजना का लाभ ले सकते हैं इस अवसर पर करण कुमार लाइनमैन महातिम हरकेश मौर्या जोधन हीरा राजभर संतोष कुमार नरसिंह आकाश आदि बिजली विभाग के कर्मचारी रहे