गन्ना उत्पादन किसानों को एक हाथ से देने और दूसरे हाथ से लेने वाली प्रक्रिया को बंद करें सरकारः भारतीय किसान संघ
नई दिल्ली। भारतीय किसान संघ की गन्ना आयाम की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक भारतीय किसान संघ केन्द्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में संपन्न हुई। यह बैठक अखिल भारतीय गन्ना आयाम प्रमुख श्री के0साई रेड्डी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय महामंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अखिल भारतीय गन्ना आयाम टौली सदस्य श्री श्यामवीर त्यागी जी द्वारा दीप प्रज्वलन से बैठक की शुरूआत हुई। गन्ना उत्पादन के कुल 14 राज्यों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

उत्तर प्रदेश में बजाज ग्रुप के गन्ना मिलों में भुगतान की समस्या।
हरियाणा राज्य में गन्ना मिलों में वास्तविक तौल में घटतौली की समस्या। तमिलनाड़ू राज्य में कोपरेटिव गन्ना फैक्ट्रियों के निजीकरण (Private) की कोसिस। तेलंगाना में कोपरेटिव गन्ना मिलों को किसानों के हाथों में देने में विलंब एवं आनाकानी की समस्या। कर्नाटक राज्य में गन्ना भुगतान में रिकवरी रेट का हिसाब नहीं करने की समस्या। आंध्र प्रदेश में गन्ना मिलों को राज्य सरकार द्वारा बंद करने की तैयारी की समस्या।
गत दिनों गन्ना मूल्यों में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ रिकवरी रेट में बढ़ोतरी करना, किसानों के हित में नही था इस समस्या को भारतीय किसान संघ बार-बार उठा रहा है। यह - ‘‘एक हाथ से देना और दूसरे हाथ से लेने जैसी प्रक्रिया’’ है। इस विषय पर भारतीय किसान संघ आगे बड़ी लडाई करने की तैयारी कर रहा है।


