ग्राम प्रधान ने मचाया लूट तो एडीओ पंचायत ने लिया एक्शन
गाजीपुर मनिहारी विकासखंड अंतर्गत पहाड़पुर खुर्द ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ने मचाया लूट का तांडव एडीओ पंचायत के जांच में हुआ खुलासा ।

पहाड़पुर खुर्द ग्रामवासी चंद्रभान चौबे ने कुछ रोज पहले ग्राम प्रधान सरोज यादव के द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य पर सवाल उठाया था शिकायतकर्ता चंद्रभान चौबे ने बताया की नाली निर्माण का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है जिसमें खड़ंजा निर्माण कार्य में तीन नंबर ईट का प्रयोग किया जा रहा है वही नाली निर्माण कार्य में लगाए जा रहे पाइप का आलम यह है कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने पर ही पाइप पूरी तरीके से ध्वस्त हो जा रही हैं

और ग्राम सभा में पंचायत भवन का नहीं होना भी घोटाले को प्रमाण देता है इस मामले की जानकारी होते ही एडीओ पंचायत दीनानाथ गौड़ ने बताया कि हमारे द्वारा जांच किया गया है जांच में शिकायतकर्ता के द्वारा की गई बातें सच साबित हुई है नाली निर्माण खड़ंजा निर्माण में घोर अनियमितता देखने को मिला है जिसको तुरंत रोक दिया गया है और और पंचायत भवन का निर्माण कार्य नहीं होना पूर्व प्रधान का मामला है जिसमें पूर्व प्रधान को पत्र लिखकर एक सप्ताह का वक्त दिया गया है अगर एक सप्ताह के भीतर पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।


