बिरनो पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

बिरनो पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

गाजीपुर बिरनो पुलिस ने कोर्ट की बार-बार अवमानना करने पर अभियुक्तों के घर पर किया नोटिस चस्पा ।

बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत औढारी मठिया निवासी संदीप सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह ,विनोद सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह, और संतोष सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह के ऊपर कोर्ट के द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर बिरनो पुलिस द्वारा नोटिस चस्पा किया गया इस मौके पर बिरनो उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अभियुक्तों के द्वारा कोर्ट के आदेशों का बार-बार अवमानना किया जा रहा है इस संदर्भ में कोर्ट के आदेश पर आज अभियुक्त गण के आवास पर नोटिस चस्पा किया गया अगर अभियुक्त गण एक महीने के भीतर हाजिर नहीं होते हैं तो उनके ऊपर कोर्ट केे आदेश पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।