ग्रेनो गाँवों के साथ भेदभाव में नॉएडा से आगे, 124 गाँवों के विकास का नहीं है वेबसाइट पर विवरण
नोवरा ने लगाए आरोप , जल्द करें अपडेट नहीं तो होगा आंदोलन
ग्रेटर नॉएडा। विकास प्राधिकरण के सहारे गाँवों को छोड़ने के सरकारों के वादों के बाद जनता को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है , नॉएडा के बाद अब ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण द्वारा भी गाँवों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार की बात सामने आयी है। नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने संवाददाताओं से कहा की प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाने से ग्रामीण इलाकों सम्बन्धी विकास कार्यों का ब्यौरा पिछले 2017 -18 से अपडेट ही नहीं किया गया है। उन्होंने जब वेबसाइट पर गाँवों में हुए विकास कार्यों , प्रत्येक गाँव में कौन कौन से कार्य हुए हैं और उनका बजट क्या है। लेकिन इस बाबत कोई जानकारी वेबसाइट पर नहीं दिखी।
स्टेटस ऑफ़ विलेज डेवलपमेंट और प्लान ऑफ़ विलेज डेवलपमेंट कई साल से नहीं हुए अपडेट, प्लाट की स्कीम हो या पैसे कमाने का एक भी मौका , सभी जगह आजतक ही जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध गई लेकिन जब बात गाँव के विकास की हो तो वह कई वर्षों से अपडेट तक नहीं किया गया , वेबसाइट पर 2017 -18 का विवरण उपलब्ध है , जिसके बाद किसी तरह की जानकारी खूब छानबीन करने पर भी उपलब्ध नहीं है , जो बेहद दुखद है , हालाँकि कुल बजट की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है ,लेकिन गाँवों के हिसाब विकास कार्यों से कोई जानकरी वेबसाइट पर उपलब्ध नज़र नहीं आती , ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के सीईओ को इसपर संज्ञान लेना होगा और त्वरित रूप से यह जानकारी लगातार अपडेट करवानी होगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के प्रति भी प्राधिकरण की जवाबदेही सिनिस्चित करवाई जा सके।


