नोएडा में मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर सर्व शक्ति साधना मंडल शाखा नोएडा द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।
गुरु शिष्य के मिलन का पर्व गुरु पूर्णिमा होती है।
हमारा जीवन बिना गुरु के अधूरा होता है। इस सांसारिक जगत से मुक्ति पाने का रास्ता, हमारे जीवन की बुराईयों को खत्म करने हेतु हमारा गुरु सूक्ष्मतम शरीर धारण करके हर प्रकार से हमारे जीवन को सुखमय बनाते हैं। उक्त बातें मध्य प्रदेश जौरा गैपरा के निखिल धाम वनखंडी सरकार के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर अपने शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव नोएडा में बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में लुधियाना दिल्ली गाजियाबाद फरीदाबाद गुड़गांव अलीगढ़ आदि स्थानों से भारी संख्या में भक्त गण आए हुए थे।
कार्यक्रम का श्री गणेश परम पूज्य गुरुदेव ने दीप प्रज्वलन से किया।
परम पूज्य गुरुदेव जी का मुख्य गुरु पूजन रवि राघव एवं श्रीमती रश्मि राघव ने किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज से पधारे आचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी ने किया।
गुरु पूजन करने वालों में मुख्य रूप से देव मणि शुक्ल, संजय पांडेय, अंगद सिंह तोमर, गोरे लाल, राजेश कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र वर्मा, हंस मणि शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, सी एल तिवारी, प्रमोद कुमार भारद्वाज, दलवीर सिंह, रंजन गिरी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, हरि शंकर सिंह, संगम प्रसाद मिश्र, सिया राम, अनिल कुमार चौधरी, सुभाष चन्द्र शर्मा,अनूप सिंह, सुशील कुमार पाल, दीपक तिवारी,संजय मग्गू, लक्ष्मण सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार सिंह, विट्टू मिश्रा, संदीप शुक्ला, अजय सिंह, अवनीश तिवारी, कुन्दन सिंह, कपिल सिह अनिल कुमार शर्मा, रमेश चंद्र दास,सोनू, प्रान्जल शुक्ल, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।


