हनुमान चालीसा का अच्छी तरह से गाँव और शहर में प्रचार प्रसार किया जाए - मुक्तानंद प्रधान
नोएडा श्री राम हनुमान दल ने श्रीराम हनुमान चालीसा का पाठ सेक्टर 112 (sk 71) हनुमान मन्दिर में आयोजित किया, कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र भगत के नेतृत्व में हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तानंद प्रधान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कैसे हनुमान चालीसा का अच्छी तरह से गाँव और शहर में प्रचार प्रसार किया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री राजेंद्र ने की और संचालन रामनिवाश यादव ने किया, जिसमें हनुमान जी की शक्ति के बारे में भिन्न-भिन्न तरीक़े से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर नॉएडा प्रभारी आदेशनम्बर दार, कोषाध्यक्ष सतपाल यादव , ग्रेटर नॉएडा प्रभारी दीपक शर्मा , अनिल मास्टर, अशोक यादव , आकाश यादव , फुदना, विजन पाल यादव , वरुण यादव, रोहित शर्मा सोरखा, गणेश बैरागी (संगीत प्रभारी ) ओम् दत्त चौहान ,अचिंत मोरना , तरुण राणा , अनिकेत चौहान आदि भक्त उपस्थित रहे।


