रजत विहार सी ब्लॉक में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

रजत विहार सी ब्लॉक में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

नोएडा। आरडव्लूए रजत विहार सी ब्लॉक में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया, हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्यौहार महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास भी रखती है।

महासचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि आज सभी माताओं बहनों ने हरियाली तीज अपने आरडव्लूए रजत विहार सी ब्लॉक के साथ वाले शिव शक्ति मंदिर में हर्षौल्लास के साथ मनाया।