मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भी संभाल रहा है राम लीला की व्यवस्थाएं

मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भी संभाल रहा है राम लीला की व्यवस्थाएं

नोएडा। सेक्टर 62 रामलीला ग्राउंड में श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेले में जागरूक अभियान जैसे किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर संगठन के बुथ पर सूचित करें, साथ ही सैनिटाइजर, मास्क वितरण तथा रोको टोको अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रतिदिन लगातार चलाया गया जिसे प्रशासन का भी अहम योगदान रहा जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाल, महासचिव अर्जुन अरोड़ा, सचिव आकाश शर्मा सचिव अरुण मेहरा, सुनील कुमार, रविंद्र पाल, अजय राजपूत, कृपाल सिंह, अमित सिंह, आशीष पवार, गोविंद प्रजापति, आदि पदाधिकारियों कहां महत्वपूर्ण सहयोग रहा, साथ ही श्री राम मित्र मंडल के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना लाल शर्मा एवं समस्त रामलीला कमेटी द्वाराद अहम भूमिका निभाई गई।