फोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने हर एक क्लिक को सराहा
नोएडा: सामाजिक संस्था युवा क्रांति सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी "फ्रेम्स ऑफ चेंज: ए लेंस ऑन लाइफ" का दूसरा दिन सेक्टर 62 स्थित एवियार एजुकेशनल हब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा बिमला बाथम, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर खुशी खुराना, युवा क्रांति सेना के सलाहकार लोकेश चौहान और कालेज के चेयरमैन संदीप सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों, फोटोग्राफरों और शहरवासियों की भारी भागीदारी रही, जिन्होंने फोटो जर्नलिस्टों के इस रचनात्मक प्रयास को सराहा और उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रेखा शर्मा, अहमद खान, मेट्रो अपार्टमेंट के अध्यक्ष सुभाष चौहान, नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर के साथ-साथ मीडिया जगत के वरिष्ठ फोटोग्राफर सुनील मल्होत्रा, सुभाष पॉल, श्याम सुंदर, इम्तियाज खान, मानवेंद्र वशिष्ठ, रवि चौधरी, लाल सिंह,विवेक निगम, गंगेस पॉल, विजय वर्मा, नीरज कुमार, मनी शर्मा, दीपक कुमार, प्रतीक वर्मा, ईश्वरचंद, प्रमोद शर्मा, पियाल भट्टाचार्य और अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।
युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह कहा कि ये तस्वीरें महज फ्रेम में जड़े चित्र नहीं, बल्कि एक सोच, जज्बे और सामाजिक परिवर्तन का प्रतिबिंब हैं। यह मंच दिल्ली-एनसीआर के प्रतिभाशाली फोटो जर्नलिस्टों को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।


