विशेष त्यागी बने जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल के मेरठ मंडल संयोजक

विशेष त्यागी बने जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल के मेरठ  मंडल संयोजक

नोएडा/गाज़ियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के एकमात्र लोकप्रिय और पंजीकृत संगठन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल (जाप) द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे विशेष कुमार त्यागी को मेरठ मंडल संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज द्वारा हस्ताक्षरित मनोनयन पत्र के माध्यम से यह जानकारी सार्वजनिक की गई।

इस नियुक्ति के अंतर्गत विशेष त्यागी को मेरठ मंडल में संगठनात्मक इकाइयों के गठन, जनपदों में जिला अध्यक्षों की संस्तुति तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति 21 जून 2025 से 20 जून 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगी।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों - पुष्पेंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह, हरिशंकर ओशी, अमित गोयल, आलोक यात्री, त्रिनाथ मिश्र, मो. अय्यूब खान, डॉ. पंकज धीरज, पंकज वालिया, विनय गुप्ता, नवीन अग्रवाल, आर. के. जैन समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।