शादी से इनकार करने पर महिला ने खाया जहर, दे दी अपनी जान

विवेक सिंह की रिपोर्ट...

मिर्जापुर।PNI News। मड़िहान थाना के अंतर्गत अमोई गांव में बुधवार की रात एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया मृतका के पिता के बयान के अनुसार उसके प्रेमी के खिलाफ धोखा देने के चलते आत्महत्या करने हेतु प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया गया है।

मडीहान छेत्र निवासी नीलम कोल पुत्री पिंटू कोल का विवाह 6 साल पूर्व बबलू कोल निवासी बसई थाना मड़िहान के साथ हुआ था। गांव निवासी प्रकाश कोल नीलम से बहुत प्यार करता था, उसे भगाकर गांव लाया और उससे शादी करने का वादा किया। नीलम कोल 5 साल से मायके में ही रह रही है, उसका 5 साल का एक लड़का भी है। प्रकाश ने अचानक शादी करने से मना कर दिया जिससे उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया और जब घर वालों को इस बात का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृतक पाया गया उसके बाद पिंटू कोल ने मड़िहान थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।