हुसैन यूथ संस्था संग सभी धर्मो के लोगो ने मिलकर निकाला कैंडल मार्च
नोएडा। हुसैनी यूथ संस्था द्वारा हज़रत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की याद में एक कैंडल मार्च का आयोजन हर साल किया जाता है । उसी कड़ी में आज इमाम हुसैन के पुत्र सैयदे सज्जाद की शहादत को मनाते हुए एक कैंडल मार्च का आयोजन 12 अगस्त 2023 को शाम 7 बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से शुरू किया गया जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने शिरकत की ।

इस शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च में हर कोई हुसैनी रंग में नजर आया।गौरतलब है कि इस कैंडल मार्च में शिया समुदाय के अलावा सभी धर्म/समुदाय के लोगों ने शिरकत की और एकता का संदेश दिया। इस कैंडल मार्च का उद्देश्य कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन के संदेश को आम करना था। विश्व विख्यात महानुभावों द्वारा इमाम हुसैन के लिए व्यक्त किए गए उद्गगार प्ले कार्डों पर प्रदर्शित किए गए थे ।
हुसैनी संस्था द्वारा यह दिखाया गया कि बिना किसी शोर शराबे के भी कोई जुलूस निकाला जा सकता है। साथ ही साथ नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में गुजरने के बावजूद भी हुसैनी यूथ संस्था द्वारा कहीं पर भी यातायात को प्रभावित नहीं किया गया ये ही इस संस्था का उद्देश्य है।
नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों से गुजर कर यह शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च सेक्टर 22 चौड़ा मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुआ ।हुसैनी यूथ संस्था के मीडिया प्रभारी गुलशन अब्बास नकवी एवं सदस्यों ने कैंडल मार्च में पहुंचने वाले सभी लोगों , मीडिया व पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए अगले साल के लिए यह कैंडल मार्च स्थगित कर दी है।


