आईएमएस ने टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा का आयोजन
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ। संस्थान द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं संस्थान की ओर से पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों का समावेश होना जरूरी है। खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से छात्रों को सफलता के साथ जीवन जीने का प्रशिक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय प्रतिस्पर्धा में महिला वर्ग में सोनम आरा ने श्रेया मिश्रा को हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में 15 मुकाबले खेले गए, जिसमें एमसीए छात्र विवेक जोशी ने बीए.एलएलबी के छात्र शिवम को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

इस दो दिवसीय प्रतिस्पर्धा के सेमी फाइनलिस्ट पुरुष वर्ग में ऋषभ ठाकुर एवं हर्ष शर्मा बने, वहीं महिला वर्ग में सेमी फाइनलिस्ट के लिए बीबीए की पलक शर्मा एवं बीए.एलएलबी की रीना रॉय को चयनित किया गया।


