जिन घरों में रामायण का पाठ होता है उस घर के बच्चे बच्चियां फटी पैंट नहीं पहनते -संतोष भाई
हरदोई। युवा पीढ़ी को समाज व संस्कारों से जुड़े ने तथा टूट रहे परिवारों को आपस में प्रेम भाव से रहने के उद्देश्य से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चरित्र को प्रभु श्रीराम चर्चा कार्यक्रम के तहत समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रख्यात श्रीमद्भागवत व श्री राम कथा के व्यास संतोष भाई ने प्रत्येक माह किसी न किसी मोहल्ले में बैठकर श्री रामचरितमानस के 5 दोहों को पढ़ने की परंपरा की शुरुआत श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल से की है। व्यासपीठ से बोलते हुए आचार्य श्री ने कहा कि जिन घरों में रामायण का पाठ होता है उस घर के बेटी बेटियां फटी पैंट नहीं पहनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह इस प्रकार के आयोजन से समाज के लोग जागरूक होंगे। उन्होंने व्यास मंच से यह भी कहा कि आज लोगों में अपने परिवारों के प्रति सहनशीलता का अभाव हो गया है लोग छोटी-छोटी बातों पर अपने घरों में ऐसी गांठ बांध लेते हैं कि परिवार से दूरी बना लेते हैं,बात नहीं करते हैं , दुश्मनी का रिश्ता निभाने लगते हैं। इसको प्रभु श्रीराम चर्चा के माध्यम से दूर किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा व हे राजा राम तेरी आरती उतारु के साथ हुआ।

आगामी कार्यक्रम 18 नवंबर को धर्मशाला रोड पर स्थित है इसके सिंह के आवास पर किए जाने की भी घोषणा की गई। प्रभु श्रीराम चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य संतोष भाई का भाजपा नेता राजा बक्स सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, मुकुल सिंह आसा डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, शिव कुमार गुप्ता, मुन्ना बाबू, जितेंद्र भाई पटेल जीतू, राजेंद्र पटेल, पत्रकार रजनीश सिंह ,भरत पांडे, आरके सिंह ,अंतर्यामी बाजपेई, बृजेश अवस्थी, आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक अखिलेश सिंह ने व्यास सपत्नीक पूजन व माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, बीना गुप्ता, मनसा बाजपेई, अर्पिता सिंह ,शीलू मिश्रा, संजय मिश्रा ,एस.के. सिंह, देश कुमार सिंह ,भरत पांडे ,देवव्रत बाजपेई, अजय गुप्ता, मुकेश सिंह, अमित अग्रवाल, गीता अग्रवाल, रेखा गुप्ता, महासिंह सोमवंशी भूमिका सिंह , अजय प्रताप सिंह, दीपिका सिंह ,रेखा गुप्ता, कुसुम गुप्ता, अनिता जिंदल, विनीता पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


