आईएमएस में बीसीए एवं एमसीए छात्रों के लिए इंडक्शन

आईएमएस में बीसीए एवं एमसीए छात्रों के लिए इंडक्शन

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, (आईएमएस) नोएडा में बीसीए एवं एमसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंडक्शन का आयोजन हुआ। सोमवार को संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ सौरभ अरोड़ा, आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ डीन मेजर नुपुर गुप्ता ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मेजर नुपुर गुप्ता ने कहा कि हम सभी के जीवन में डिग्री जरूरी है, लेकिन स्किल के बिना हम सफलता की कामना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अनुशासन एवं समय के प्रति प्रतिबद्धता हमें खुद के प्रति जिम्मेदार बनाता है। मेजर गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए। साथ ही भविष्य में फॉलोअर्स बनने के अपेक्षा लीडर बनने की तैयारी करें। वहीं इंडक्शन के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने अपनी उपस्थिति से छात्रों को समग्र व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान सौरभ अरोड़ा ने छात्रों से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने का सुझाव दिया ताकि उनके मन में किसी भी तरह की अवसाद, चिंता एवं तनाव ना रहें। उन्होंने कहा कि आप सभी भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने कौशल को बढ़ाने के साथ नई तकनीकों को सीखें। साथ ही पाठ्यक्रम शिक्षा के दौरान ही इंडस्ट्री के अनुरूप सर्टिफिकेट कोर्स  के माध्यम से खुद को अपडेट रखे। वहीं कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने सभी छात्रों को संस्थान की गरिमा, नैतिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित के निर्माण में उनकी भूमिका की शपथ दिलायी।