राष्ट्रीय आयामों की वाहक प्रेरणा विचार पत्रिका
नोएडा। प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा प्रकाशित पत्रिका प्रेरणा विचार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेरणा भवन, नोएडा में रविवार, 7 जुलाई 2024 को पाठक सम्मेलन का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अलग-अलग आयु वर्ग के पाठकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अनेक पाठकों ने कहा कि प्रेरणा विचार पत्रिका राष्ट्रीय आयामों का प्रसार करने में अनुपम योगदान दे रही है। पाठकों के कुछ महत्वपूर्ण सुझावों को संपादकीय टीम ने पत्रिका में शामिल करने का आश्वासन दिया। अधिकतर पाठकों ने महिला आत्मनिर्भरता से जुड़ी स्टोरी, विदेशों में भारतीय और भारतीयता से समाचारों, स्वावलंबन, प्रेरणादायक लघु कहानियों आदि को पत्रिका में शामिल करने का सुझाव दिया।
साथ ही कुछ महिला पाठकों ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों से जुड़े कॉलम को पत्रिका में शामिल करने को कहा। वहीं कुछ पाठकों ने प्राचीन भारत की वैज्ञानिक आविष्कार और धातु से संबंधित ज्ञान पर लेख को शामिल करने की बात कही। साथ ही अनेक पाठकों ने समाज की समरसता से जुड़ी घटनाओं को रिपोर्ट के रूप में देने का सुझाव दिया।
इस तरह सभी पाठकों के सुझाव को संपादकीय टीम ने आगामी अंक में जगह देने का आश्वासन दिया। अंत में प्रेरणा विचार पत्रिका की पूरी संपादकीय टीम ने पाठकों के सुझावों के लिए धन्यवाद दिया।


