इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने स्टेडियम पहुंचकर लीग को सपोर्ट किया 

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने स्टेडियम पहुंचकर लीग को सपोर्ट किया 

यूपीकेएल 2024 : काशी किंग्स 59 प्वाइंट के साथ टॉप पर पहुंची  
 
नोएडा। इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे यूपी कबड्डी लीग में 59 प्वाइंट के साथ 'काशी किंग्स' टीम टॉप पर पहुंच गई है। यूपीकेएल को अपना समर्थन देने के लिए आज राष्ट्रीय कबड्डी टीम और प्रो कबड्डी लीग के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल भी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने वीआईपी दीर्घा में बैठकर मैच का लुत्फ उठाया और सभी टीमों को बढ़िया प्रदर्शन और आयोजकों को लीग की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

बुधवार के पहले मैच में लखनऊ लॉयन्स ने संगम चैलेंजर्स 12 प्वाइंट से हराया। दूसरे मैच में काशी किंग ने ब्रज स्टार्स को 31 प्वाइंट से हराकर जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ ही काशी किंग्स कुल 59 अंक हासिल कर लीग की नंबर वन टीम बन गई है। लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और रोज 4 मैच खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 60 मैच होंगे। 13-13 मैच खेलने के बाद जो 4 टीमें अंकतालिका में टॉप पर रहेंगी उन्हें सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा। 25 जुलाई को फाइनल मैच खेला जाएगा।