ग्लोबल योग मिशन द्वारा जलवायु विहार में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

ग्लोबल योग मिशन द्वारा जलवायु विहार में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

नोएडा: ग्लोबल योग मिशन, योग फॉर ऑल (JVCC चैप्टर) द्वारा आज प्रातः जलवायु विहार कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 21 में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक किया गया, जिसमें 300 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया।

ग्यारह वर्ष पूर्व नोएडा में योग प्रशिक्षण की शुरुआत ग्लोबल योग मिशन के अंतर्गत प्रेम बख्शी जी एवं संतोष बख्शी जी के मार्गदर्शन में हुई थी। इस पहल ने आज एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले लिया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती बेला झांग एवं रियर एडमिरल के.झांग (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष JVCC रहे, जिनका स्वागत कैप्टन शिव (सेवानिवृत्त) ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और शंखनाद के साथ हुई, जिससे एक आध्यात्मिक वातावरण बना।

इस अवसर पर एकता बेहल द्वारा लूज़निंग एक्सरसाइज, रोहिणी द्वारा सूर्य नमस्कार, वीणा बब्बर द्वारा प्रोन और सुपाइन आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके बाद प्रेम बख्शी जी ने प्राणायाम एवं हास्य योग (लाफ्टर योगा) का संचालन किया। प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से योग क्रियाओं में भाग लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय योग क्लबों से 300 से अधिक योग प्रेमियों एवं JVCC लाफ्टर योगा क्लब के 130 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रेम बख्शी जी ने योग के दैनिक अभ्यास की आवश्यकता पर जोर देते हुए योग का संदेश दिया:
“आओ आओ योग करें, योग करें, हर रोज़ करें।”

यह आयोजन योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को जनसामान्य तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।