जेवर विधायक का ग्रेनो के अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले शहर की साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान, गंगाजल कराएं शीघ्र उपलब्ध
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा के सेक्टर P3 व गुलमोहर सोसायटी का दौरा किया, जहां प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। सेक्टर P3 के अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य भाटी ने अपने सेक्टर की विभिन्न समस्याओं जैसे मच्छरों के प्रकोप को रोके जाने के लिए तत्काल फागिंग की व्यवस्था, पार्क में झूला और ओपन जिम के रखरखाव की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण के साथ साथ ओपन नाले के डायवर्जन को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह को अवगत कराया।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मीटिंग में मौजूद अधिकारियों को 08 दिवस में कार्य योजना के माध्यम से सभी समस्याओं का निदान किए जाने के लिए आदेशित किया।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में सभी का योगदान जरूरी है। जेवर विधानसभा आज प्रदेश की अतिविकसित विधानसभा है।"

इसके बाद गौर सिटी स्थित सरोवर पोर्टिंको में एएवी ग्रुप व नेफोवा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से *की कंट्रीब्यूटर अवार्ड* का आयोजन किया गया, जिसमें जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिसमें अनेकों क्षेत्रों, जैसे पत्रकारिता, स्वास्थ, पर्यावरण, जल संरक्षण एवँ खेलों के क्षेत्र, मे उनके विशिष्ट योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में श्रीमती अनजिना राजगोपाल, डाक्टर अनुराधा, लोरी ग्राउंड, भानु प्रताप, रामवीर तंवर, अभिषेक आनंद, मयंक तंवर, अजब भाटी, आदित्य कुमार , सिद्धार्थ अग्रवाल, नवीन भाटी एवं नीतू कुमार थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील सचदेव एवं शुभ्रा सिंह ने किया।


