किसान एकता संघ ने मनाया 5वा स्थापना दिवस
नोएडा। किसान एकता संघ के 5वे स्थापना दिवस पर आज राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावता के केम्प कार्यालय निठारी पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने बताया की संगठन पिछले 5 वर्ष से किसानों की मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है आज स्थापना दिवस के शुभ दिन आगे और तेजी से किसानों मजदूरों गरीबों की समस्याओं को लेकर कार्य किये जायेंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावता, प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौहान,प्रदेश प्रवक्ता ललित अवाना, प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान, NCR अध्यक्ष अमित अवाना,युवा महानगर अध्यक्ष सुमित चौहान, महानगर अध्यक्ष कमल यादव, प्रभारी अर्जुन प्रजापति, उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, महासचिव कैलाश शर्मा,मंडल सचिव विपिन चौहान, शशि अम्बावता, धर्मवीर भगत, करतार अवाना, नीरज सिंह, राजेश कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, सचिन शर्मा, हरिओम पंडित, पंडित अशोक शर्मा छलेरा, राजू सिंह, तेज सिंह अवाना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


