कोटा ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने डस्टबीन बनाकर वितरण किया
गाज़ीपुर नन्दगंज। विद्यार्थी जीवन मे स्कूल में अनेक प्रतियोगिता होती रहती है पर आज कोटा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक नई पहल करके डस्टबीन बना कर बितरण किया कोटा ग्लोबल स्कूल की वाइस प्रिंसीपल पुनिता सिंह ने डस्टबिन बितरण प्रतियोगिता का आयोजन किया स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की और स्वयं के खर्चो से बच्चों ने डस्टबीन बनाकर स्कूल प्रसासन को सौपा फिर वाइस प्रिंसिपल पुनिता सिंह ने डस्टबिन को वितरण किया इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल कोटा ग्लोबल स्कुल , बाघी की पुनिता सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि स्वास्थ तब सही रहेगा जब आस पास और समाज में स्वच्छता रहेगी इस लिए प्रत्येक इंसान को अपने घर के कूड़े को कूड़ेदान में रखर एक जगह फेंकना चाहिए ताकि बीमारी ना फैले जब हम सब मिलकर इस जागरण अभियान को चलाएंगे तो गंदगी मुक्त समाज का निर्माण होगा


