क्रेन की चपेट मे आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव में क्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह दयाशंकर यादव 70 वर्ष निवासी गरुआ मकसूदपुर सुबह गांव की चट्टी से चाय पीकर घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित क्रेन ने टक्‍कर मार दिया जिससे गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्‍हे इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गयी। एसओ ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्रेन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इस दर्दनाक घटना से परिजनों ने मातम छाया हुआ है