लघु उद्योग भारती नोएडा ने लिया पार्क गोद किया वृक्षारोपण

लघु उद्योग भारती नोएडा ने लिया पार्क गोद किया वृक्षारोपण

लघु उद्योग भारती गौतमबुद्ध नगर ने नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से सैक्टर-10 के बदहाल पार्क को गोद लेकर पौधारोपण व सौन्दर्य करण करके पार्क का किया कायाकल्प।

यहां उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत यहां मुख्य रुप से विशेष कार्याधिकारी डॉ अविनाश त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी  इंदू प्रकाश जी, डिप्टी डायरेक्टर हार्टिकल्चर महेन्द्र प्रकाश, महाप्रबंधक पी०के० कौशिक, हार्टिकल्चर से अनिल शर्मा, फेस वन थाना इंचार्ज विरेश कुमार गिरि के साथ विभिन्न चौकियों के इंचार्ज एवं अन्य अधिकारीगण व लघु उद्योग भारती की समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी, एम.एस.एम.ई के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व अनेक उधोगपति उपस्थित रहे।