लक्ष्मी नारायण मंदिर ने किया कम्बल, गर्म वस्त्र व भोजन का वितरण
नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा प्रति वर्ष की भाँति माध पञ्चमी जोकि श्री राम सीता के विवाह का दिवस है, इस अवसर पर कम्बल, गर्म वस्त्र व भोजन के पैकेट वितरण करने का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया।

जे.एम सेठ ने बताया कि मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टीज़, मंदिर महिला मंडल व अन्य सेक्टर के निवासियों के सहयोग से 1000 कम्बल व गर्म वस्त्रों व भोजन के पैकेट का प्रबंध किया गया था।

जी. के. बंसल ने बताया कि इस वितरण को व्यवस्थित प्रकार से संपन्न करने के लिए ज़रूरतमंद व्यक्तियों, सफ़ाई , जल, व अन्य नागरिक सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने वाले कर्मचारियों, घरेलू काम करने वालों, मंदिर और मंदिर के दोनों स्कूल के कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मचारियों व अन्य सेक्टर 55, 56. 58, 11, 12 के कमजोर वर्ग के लोगों को पहले से ही कूपन बाँट दिये गये थे।
लगभग 9 सदस्यों वाली टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य जे.एम सेठ व जी. के. बंसल के नेत्रतव में किया।
मंदिर समिति निष्ठा से इस सेवा के लिए सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है।
इस अवसर पर मंदिर की प्रबंध समिति के माननीय डॉo डी के मोदी , आर. एन. गुप्ता, ओ. पी. गोयल, आर. के. भट्ट, ए. के. गुप्ता, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, अंबेश भांबरी, आरडबल्यूए-56 के संजय मावी, हरीश जुगरान, विक्रम चतुर्वेदी, मंदिर महिला मंडल की निर्मल हांडा, मंजु सेठ, मधु भट्ट ,वंदना बंसल, सुषम मंधार, पंजाबी विकास मंच के विनोद ग्रोवर, दीपक बिग, सुनील वाधवा व अन्य गणमान व्यक्तियों जैसे एस. के. सेठ भानु गर्ग , पारुल सेठ, व अन्नपूर्णा रसोई के आयोजकों आदि ने इस नेक काम में योगदान करने के लिए सब को प्रेरित किया।


