कचरे से उठाकर भोजन करने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त मोती को अपना घर आश्रम पहुंचाया ललित कुमार सिंघला ने

कचरे से उठाकर भोजन करने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त मोती को अपना घर आश्रम पहुंचाया ललित कुमार सिंघला ने

नोएडा। सेक्टर 11 स्थित जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र के पास एक  मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मिला जिसे दिल्ली स्थित अपना घर आश्रम में उचित इलाज के लिए भिजवाया गया है।

श्री गौवंश सेवा ट्रस्ट के संचालक ललित कुमार सिंगला (काकू) ने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ दिल्ली किसी कार्य से जा रहा था तो मैने जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को देखा जो कचरे से भोजन उठाकर खा रहा था मुझे थोड़ा अजीब लगा, तो मैने पास जाकर देखा वह व्यक्ति मानसिक बीमार लग रहा था इसलिए मैंने तुरंत अपना घर आश्रम दिल्ली से संपर्क किया जोकि पुरुषों को आश्रय प्रदान करने के साथ-साथ उचित चिकित्सा भी करता है साथ ही मैने नोएडा पुलिस को भी सूचित किया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मोती पुत्र बल बहादुर बताया जोकि नेपाल का रहने वाला है। हमने नोएडा पुलिस की मदद से और पेपर वर्क करा कर उसे दिल्ली अपना घर आश्रम भिजवा दिया है ताकि उसका उचित इलाज हो सके हम समय-समय पर उसके बारे में सूचना लेते रहेंगे।