लंगूर बंदर के मौत पर हुआ भंडारे का आयोजन

लंगूर बंदर के मौत पर हुआ भंडारे का आयोजन

गाजीपुर नगर पंचायत जंगीपुर गुरसेवक नगर वार्ड नंबर 5 में दिनांक 14/ 11/ 2022 दिन सोमवार को बिजली के करेंट लगने से लंगूर बंदर का मौक़े पर ही मौत हो गया था। इस घटना के बाद जंगीपुर नगर पंचायत के आम जनमानस ने एक साथ मिलकर शोकसभा के साथ-साथ शोभायात्रा भी निकाला था

और अंतिम क्रिया करने के बाद बीते मंगलवार की रात्रि में तेरा ही का भोज भी किया गया। इस मौके पर मौजूद सभी नगर वासियों का एक ही स्वर था की सनातन धर्म में लंगूर बंदर को भगवान महाबली बीर हनुमान जी स्वरूप मानते हैं उन्हीं महाबली बीर हनुमान जी का आज दिन मंगलवार को अपने वार्ड वासियों के सहयोग से भंडारा कराया गया एवं प्रसाद बाटा गया। तथा हनुमान जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ-साथ संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था 

इस भंडारे में शामिल, विनोद वर्मा, अमरजीत यादव चेयरमैन पद के प्रत्याशी,अजय वर्मा, देवराज दाऊ, अरमान रावत,सरोज कसौधन, सुरज वर्मा, गामा कुरैशी,सुनिल कुशवाहा,डा॰ धर्मेंद्र कुमार वर्मा, गोपाल गुप्ता, राजेश मद्धेशिया,भरत वर्मा एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से भंडारा सम्पन्न हुआ ।।