सेमीफाइनल में भिड़ेंगीं लखनऊ लॉयन्स, यमुना योद्धा, संगम चैलेंजर्स और काशी किंग्स
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग- 2024
नोएडा। इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के 13वें दिन मंगलवार को अंतिम चार का फैसला हो गया। लखनऊ लॉयन्स, यमुना योद्धा, संगम चैलेंजर्स और काशी किंग्स बुधवार को सेमीफाइनल खेलेंगी।
पहला सेमीफाइनल लखनऊ लॉयन्स और यमुना योद्धा के बीच और दूसरा सेमीफाइनल संगम चैलेंजर्स और काशी किंग्स के बीच होगा। काशी किंग्स आज एक मैच में अवध रामदूत को 4 अंक से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। इसके अलावा एक मैच में यमुना योद्धा ने संगम चैलेजर्स को 15 अंक से हराया। हालांकि इस जीत-हार से दोनों टीमों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
अंकतालिका में टॉप पर चल रही लखनऊ लॉयन्स ने एक मैच में गंगा किंग्स गंगा ऑफ मिर्ज़ापुर हराकर लीग में अपना दबदबा बनाए रखा। इसके अलावा नोएडा निन्जा ने ब्रज स्टार को 8 अंक से हराकर अपना आखिरी मैच जीता।


