यूपीकेएल 2024 : लखनऊ लॉयन्स, यमुना योद्धा और संगम चैलेंजर्स का सेमीफाइनल खेलना तय 

यूपीकेएल 2024 : लखनऊ लॉयन्स, यमुना योद्धा और संगम चैलेंजर्स का सेमीफाइनल खेलना तय 

नोएडा। इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के 12वें दिन भी अंकतालिका में टॉप पर चल रही टीम लखनऊ लॉयन्स को हार का स्वाद चखना पड़ा। एक मैच में अवध रामदूत ने लखनऊ लॉयन्स को 10 अंकों से हरा दिया। हालांकि इस हार के बाद भी लखनऊ लॉयन्स सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

सोमवार के पहले मैच में ब्रज स्टार ने यमुना योद्धा को 18 अंक से हराकर जीत हासिल की। यमुना योद्धा और संगम चैलेंजर्स का भी सेमीफाइनल खेलना तय है। एक अन्य मैच में काशी किंग्स ने किंग्स गंगा ऑफ मिर्ज़ापुर को 7 अंक से हराकर जीत हासिल की। विशेष अतिथियों के रूप में जयंत चौधरी के ओएसडी वीरपाल मलिक, मथुरा के विधायक राजेश चौधरी, चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह और आईपीएल खिलाड़ी राहुल यादव ने मैचों का लुत्फ उठाया।