पंखे से लटकता मिला युवक का शव , मचा कोहराम
गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव में मंगलवार को एक युवक का शव कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे शव लटकता मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया ।परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।। वहीं परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के रामपति राम का तीसरा पुत्र सन्नी राम उम्र 18 वर्ष अपने नए मकान पर सोने चला गया ।मंगलवार की सुबह खाली पेट की दवा खिलाने के लिए जब परिजन पुराने मकान से नए मकान पर पहुंचे तो दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला इसे परिजनों ने खिड़की से देखा तो पंखे में साड़ी के सहारे लटका हुआ है। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और उसे नीचे उतारा देखा तो मृत्यु हो गई है।ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि सन्नी राम विगत कई वर्षों से मानसिक विछिप्त था। उसकी दवा चल रहा था। वह कई बार पूर्व में भी ताड़ और बिजली के खंभे पर चढ़ चुका था। मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। वहीं पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है ।


