माफिया मुख्तार अंसारी की खुली एंबुलेंस स्टोरी

माफिया मुख्तार अंसारी की खुली एंबुलेंस स्टोरी

बाराबंकी। माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होते हुए दिखाई नहीं दे रही है एक के बाद एक मामले खुलते जा रहे हैं वही पंजाब जेल में पेशी में आने के दौरान मुख्तार अंसारी जिस एंबुलेंस का प्रयोग करता था वह बाराबंकी में पंजीकृत थी। यह मामला वहीं पर सोशल मीडिया पर उछला तो जांच शुरू हुई। जांच में यह एंबुलेंस बाराबंकी कोतवाली नगर के मुहल्ला रफीनगर के मकान नंबर 56 के पते पर पंजीकृत कराई गई थी। सत्यापन में यह पता ही गलत पाया गया था।

यही नहीं इस एंबुलेंस की 31 जुलाई 2017 से फिटनेस तक नहीं हुई थी। ऐसे में यह एंबुलेंस प्रदेश की सीमा पार करते हुए पंजाब में संचालित हो रही थी। उसे सीओ नवीन सिंह पांच अप्रैल 2021 को पंजाब से वापस बाराबंकी लेकर आए थे। एंबुलेंस प्रकरण में अब तक पुलिस ने दो अप्रैल 2021 को पहला मुकदमा जालसाजी का लिखा और करीब तीन माह बाद सभी आरोपितों के खिलाफ चार जुलाई 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने 24 मार्च 2022 को गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया उसके बाद अगले दिन पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।

बुधवार को विवेचक ने विशेष अपर सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट अमित सिंह के न्यायालय में इस मामले की आरोप-पत्र दाखिल कर दिया। विवेचक के अनुसार, इस दौरान नौ लोग कोर्ट में हाजिर हुए जबकि बाकी को नोटिस जारी की गई है।