आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, नेतृत्त्व संभालेंगे
रामदास अठावले ने महेंद्र तिवारी पर जताया भरोसा, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) का उत्तर भारत का नेतृत्त्व संभालेंगे
नोएडाl रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) का उत्तर भारत का युवा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर महेंद्र तिवारी ने आज नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। महेंद्र तिवारी ने संगठन के विस्तार, आगामी रणनीतियों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. रामदास अठावले भी उपस्थित रहे।

रामदास अठावले ने इस अवसर पर महेंद्र तिवारी को फूलमाला पहनाकर हार्दिक बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र तिवारी एक ऊर्जावान, समर्पित और जुझारू युवा नेता हैं, जिनमें संगठन को नई दिशा देने की क्षमता है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर भारत में आरपीआई (ए) का जनाधार तेजी से बढ़ेगा और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।
अठावले ने आगे कहा कि महेंद्र तिवारी न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, बल्कि समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों की आवाज को भी प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और युवाओं को सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि महेंद्र तिवारी के नेतृत्व में उत्तर भारत में संगठन का विस्तार गांव-गांव और शहर-शहर तक होगा। नई कार्यकारिणी का गठन, बूथ स्तर तक मजबूती, और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। अठावले ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी उत्तर भारत में एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी और महेंद्र तिवारी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


