ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारा टक्कर, महिला की मौत पति घायल

गाजीपुर  कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के वेदविहारी पोखरा- भड़सर मार्ग पर मुहम्मदपुर गांव के सामने पति के साथ बाइक पर मायके जा रही एक महिला की ट्रक की चपेट में जाने से मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे पति भी घायल को गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामुद्दीनपुर गांव निवासी रामबदन राम अपनी पत्नी भुक्खी देवी (45) को बाइक से जंगीपुर थाना क्षेत्र के दांड़ी गांव लेकर जा रहे थे। मुहम्मदपुर गांव के सामने पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के जोरदार टक्कर से रामबदन सड़क के बाईं तरफ गिर गए। जबकि पत्नी भूक्खी देवी सड़क पर दाहिने ओर गिर गई।

भुक्खी देवी ट्रक की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। उधर मरदह पुलिस को मिलीं जानकारी के बाद पृथ्वीपुर गांव के सामने उक्त ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया गया। ट्रक एवं चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि भुक्खी देवी की मां की तबीयत खराब थी। जिसे देखने के लिए पति के साथ जा रही थी। राम भजन राम बनारस में ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। भुक्खी देवी की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भुक्खी देवी के सात पुत्रियां एवं एक पुत्र है। जिनमें चार पुत्रियों की शादी हो गई है। तीन पुत्रियां और एक पुत्र की शादी होनी बाकी है।

मां की मौत से दुखी बेटा प्रताप कुमार बेटी कविता, अमृता एवं अंशिका का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि ट्रक एवं उसका चालक को कब्जे में कर लिया गया है। राम मदन राम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।