श्री मातु कालिका इण्टर कालेज पर दो फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, भेजे गए जेल











गाजीपुर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इण्टरमिडियट परीक्षा वर्ष 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर के कुशल निर्देशन मे श्री मातु कालिका इण्टर कालेज गजाधरपुर बूढ़ानपुर गाजीपुर परीक्षा केन्द्र से केन्द्र व्यवस्थापक सुबाष यादव, स्टैटिक मजिस्ट्रेट परमानन्द कुमार, कक्ष निरीक्षक दिनेश यादव व विरेन्द्र यादव द्वारा फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे छात्र/अभियुक्त 1.अनिल कुमार पुत्र विजय बहादुर राम निवासी ग्राम तुरकौलिया थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर 2.सुमीत कुमार चौधरी पुत्र बहादुर चौधरी निवासी ग्राम मिर्चिया थाना सम्पुर्णा नगर जनपद खीरी को पकड़ा गया और उन्हे थाने पर लाकर प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2022 धारा 419/420/468/471/120बी भा0द0वि0 व 6/10 व 3/9 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 पंजीकृत कर अभियुक्तगण न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।



