दिल्ली के चुनावी रण में मनोहर को स्टार प्रचारक का जिम्मा

भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने के साथ उनके समर्थन में शुरू किया प्रचार अभियान
राजौरी गार्डन से भाजपा प्रत्याशी मनजिंद्र सिरसा और तिलक नगर में श्वेता सैनी का दाखिल कराया नामांकन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। दिल्ली के चुनावी रण में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल पूरे दमखम के साथ उतर चुके हैं। भाजपा नेतृत्व ने मनोहर लाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है, साथ ही उन्हें भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने का जिम्मा भी सौंपा है। गुरुवार को उन्होंने तिलक नगर और राजौरी गार्डन में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराए। नामांकन के दौरान निकाले जाने वाले रोड शो में मनोहर लाल दिल्ली की आप सरकार में भ्रष्टाचार और विकास में अनदेखी पर खूब हमलावर हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ-सबका विकास और सबका सहयोग को भी जनता को अवगत कराया।
जनसभाओं के जरिये दिल्ली सरकार की नाकामियों को भी मनोहर लाल बाखूबी उजागर कर रह हैं। दिल्ली में बाढ़ से लेकर यमुना की बदहाल स्थिति, पीने के पानी की किल्लत, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर आप सरकार को घेर रहे हैं।
गुरुवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने तिलकनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्वेता सैनी का नामांकन दाखिल कराया। उनके साथ हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि तिलकनगर में जनता बदलाव चाहती है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बाद दिल्ली की भ्रष्टाचार आप सरकार को जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। इसके साथ ही, मनोहर लाल ने राजौरी गार्डन से भाजपा प्रत्याशी मनजिंद्र सिंह सिरसा को नामांकन भी दाखिल कराया। इससे पहले मनोहर लाल ने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता का नामांकन दाखिला कराया, जोकि हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी रण में उतरे हैं।
आप-दा सरकार से छुटकारे के लिए तैयार दिल्ली की जनता : मनोहर लाल केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली आप सरकार को आपदा सरकार की संज्ञा देते हुए हमला बोला कि 10 वर्षों में दिल्ली पर बड़ी आपदा आई है। मगर अब दिल्ली की जनता बदलाव के मूड में है और वह डबल इंजन की सरकार के साथ दिल्ली के विकास को गति देने के लिए तैयार है। आप सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। शीशमहल व शराब घोटाले सहित कई बड़े महाघोटाले भ्रष्टाचार के प्रमाण हैं। उनकी पार्टी के मुखिया से लेकर मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं, जोकि अब जमानत पर बाहर हैं और दिल्ली की जनता को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली की जनता अब 5 फरवरी को आप-दा सरकार को बटन दबाकर सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी और 8 फरवरी को दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।