एनईए टीम ने टायर शॉप पर सीएट ब्रांडेड आउटलेट ( सीएट शॉपी) का विधिवत उद्घाटन किया

एनईए टीम ने टायर शॉप पर सीएट ब्रांडेड आउटलेट ( सीएट शॉपी) का विधिवत उद्घाटन किया

नई तकनीक से वाहन मालिकों को मिलेगा बेहतर सुविधा

नोएडा। नोएडा के बी -54 सेक्टर 5 स्थित  टायर शॉप इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी पर शुक्रवार को सीएट ब्रांडेड आउटलेट ( सीएट शॉपी)
का विधिवत उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन के निर्देश पर राकेश कोहली ने फीता काटकर किया। जबकि दीप प्रज्वलित टायर शॉप के निदेशक सुनील जैन और उनके दो बेटे मोहित जैन तथा रोहित जैन ने किया, साथ में सिएट कंपनी के हेड सेल्स नार्थ अंकुर अरोड़ा, जोनल सर्विस हेड तेजस्व मिश्रा, गाजियाबाद सेल्स हेड साकेत खेर एवं उनकी टीम मौजूद रही।

इस मौके पर सिएट कंपनी के जोनल सर्विस हेड तेजस्व मिश्रा ने इस टायर की विशेषता बताते हुए कहा कि सिएट कंपनी क्राफ्टेड फॉर क्यूरियेस पर फोकस करते हुए जरूरत के हिसाब से टायर का निर्माण करती है जिसमें कैक्टस एलगोरिन्दम टेक्नोलॉजी, अल्ट्रा हाई परफॉर्मेंस ड्यूरेबलिटी,डवोवेदर यूजेज के साथ में अपनी तीनों टायर सिक्योरोड्राइव, क्राफ्ट ड्राइव और स्पोर्ट्स ड्राइव का इस्तेमाल कर बेहतर टायर का निर्माण करती है।

उन्होंने बताया कि नोएडा में सीट शॉपी खुलने से कंपनी के द्वारा मिलने वाला आफ्टर सेल्स सर्विस की बेहतरीन होगी।
राजेश कोहली ने कहा कि नोएडा टायर शॉप के निदेशक सुनील जैन द्वारा बेहतर सेवाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह उपभोक्ताओं को वे सेवाएं देते रहेंगे।

इस मौके पर एनईए की तरफ से मुकेश क्कड़ , इरशाद अहमद, अजय अग्रवाल तथा मृणाल शर्मा, पारिन डगली, मिलिंद अग्रवाल उपस्थित रहे।