28 वे ऋषिपाल मेमोरियल दंगल मे राष्ट्रीय पहलवान दिखाएंगे दमखम
16 अक्टूबर को नोएडा में होगा विशाल कुश्ती दंगल सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 1,51,000 हजार तक की होगी सबसे बड़ी कुश्ती। देश विदेश के महिला पुरुष पहलावन दिखाएगे दमख़म
नोएडा। 28 वे ऋषिपाल मेमोरियल कुश्ती में इस बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला और पुरुष पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम।
ट्रस्ट के पदाधिकारी महिंद्र अवना ने बताया कि नया बॉस गांव के समाजसेवी स्व: ऋषिपाल की याद कुश्ती दंगल में कराया जाता है, कुश्ती का आयोजन सेक्टर 15 ऋषिपाल कीड़ा स्थल में रविवार सुबह 9 बजे से ही पहलवान आने शुरू हो जायेगे, कुश्ती स्थल पर ही उनका वजन लिया जाएगा। प्रतियोगिता में 150 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे जिसमें सभी वर्गों की कुर्तियां कराई जाएंगी लेकिन इनामी कुश्ती केवल 80 किलो से अधिक वजन वाले पहलवानो की होगी और वहीं पहलवान मुख्य टाइटल ऋषिपाल केसरी कुश्ती में शामिल हो सकेंगे। मुख्य कुश्ती का इनाम ₹151000 होगा। इस प्रकार अन्य पहलवानों को भी इनाम दिए जाएंगे जिसमें तकरीबन 30 से 35 खुशियां टाइटल के लिए होंगी।
ऋषि पाल मेमोरियल ट्रस्टी अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि निर्णायक मंडल में पहलवान जयप्रकाश हिंद केसरी और नेत्रपाल सिंह होंगे। 28वा विशाल कुश्ती दंगल मे हजारों दर्शक पुहंचेगे।
हिंद केसरी जयप्रकाश ने बताया कि दंगल के रेफरी एनआईएस कोच अनिल मान, वीरेंद्र मलिक, विक्रम, नवल किशोर, ललित कुमार, विजय खत्री, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, अशोक गोस्वामी आदि करेंगे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य महिंद्र अवाना, कृपाराम शर्मा, वेद प्रकाश प्रधान, राजकुमार चौधरी, सतीश अवाना, ओमिन्दर प्रधान, जहान सिंह नागर, सुभाष चौधरी,मीडिया प्रभारी मनीष चौधरी, राजू बक्शी, नरेश ,जोगिंदर मौजूद रहे।


