देश में आई नई टेक्नोलॉजी क्रांति, प्रधानमंत्री मोदी ने किया 5G इंटरनेट सेवा का उद्घाटन
दिल्ली। भारत को नई सौगात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5 सेवाओं की लॉन्चिंग करके दी है। यह भारत के लिए यह खास पल है क्योंकि देश ने टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। बता दें इस अवसर पर एक इवेंट का आयोजन किया गया जो 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने न केवल 5G की लॉन्चिग की बल्कि इसका अनुभव भी किया। उन्होंने जाना की किस तरह से इसका उपयोग किया जाएगा।
4G के मुकाबले 5G की स्पीड 10 गुना ज्यादा होगी। बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ इसे लाया गया है।
5G को अलग अलग फेज में देशभर में लांच किया जाएगा। पहले फेज में 13 शहरों का नंबर है। रिलायंस जियो दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुरू करेगी।


